फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी नाई ने पत्नी और अपना गला उस्तरे से काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी ने उस्तरे से काटा अपना और पत्नी का गला, गंभीर
विज्ञापन

नहटौर। शराब के नशे में धुत एक युवक ने विवाद के चलते मायके रह रही पत्नी का उस्तरे से गला काट दिया। इसके बाद खुद के गले पर भी उस्तरा चला दिया। परिजनों ने दोनों को लहूलुहान हालत में सीएचसी भर्ती कराया। यहां से पत्नी को मेरठ और पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाल राजेश सोलंकी के मुताबिक गांव धनुपुरा मचछमार निवासी मनोज कुमार की शादी छह वर्ष पूर्व गांव रजानगर की रूबी से हुई थी। पति के शराब पीने की आदत से दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। मनोज सैलून चलाता है। एक माह पूर्व मनोज ने रूबी के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद रूबी मायके चली गई थी। आरोप है कि शनिवार की दोपहर मनोज शराब के नशे में ससुराल पहुंचा था। जैसे ही रूबी पानी का गिलास लेकर उसके पास आई तो उसने जेब से उस्तरा निकालकर उसके गले पर वारकर दिया। रूबी के गले की नस कटने से वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गई। इसके बाद मनोज ने अपना भी गला काट लिया। दोनों की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से मनोज को जिला अस्पताल और रूबी को मेरठ रेफर कर दिया गया। कोतवाल के मुताबिक रूबी के चाचा मुकेश ने आरोपी मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें