फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसने से वृद्ध किसान की मौत

Sun, 09 Jun 2019 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के परोरहा गांव के निकट खेत में गेहूं का डंठल जलाते समय वृद्ध किसान आग की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलस जाने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक परोरहां गांव के रहने वाले 68 वर्षीय गुलाब प्रसाद अपने खेत में गेहूं का डंठल जला रहे थे। उसी दौरान आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। बाद में परिजनों के साथ गांव के लोग भी पहुंच गए। लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई। प्रभारी एसओ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए रविवार को भेजा जाएगा।

सब्जी विक्रेता की रास्ते में मौत
कठकुइयां। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के निवासी 55 वर्षीय सब्जी विक्रेता रामाधार मद्घेशिया की शनिवार दोपहर मौत हो गई। वह साइकिल पर सब्जी लादकर कठकुइयां बाजार जा रहे थे। सेमरा और कठकुइयां के बीच रास्ते में गिरकर अचेत हो गए। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते, उनकी मौत हो चुकी थी। यह खबर उसके घरवालों को मिली तो रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे और शव को घर ले गए।
विज्ञापन


पुजारी के खिलाफ ग्राम प्रधान ने दी थाने में तहरीर
कसया। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भठही बाबू स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को ग्राम प्रधान ने तहरीर दी। मामला चर्चा में आने के बाद से पुजारी मंदिर छोड़कर फरार है।

कुछ दिन पहले इस पुजारी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हुई तो पुजारी मंदिर छोड़कर फरार हो गया। इस मामले को लेकर गांव के लोग दो खेमे में बंट गए। एक पक्ष इस मामले को साजिश बता रहा है तो दूसरा पुजारी की हरकत को सनातन धर्म की आस्था पर कलंक बता रहा है।

इस मामले में शनिवार की सुबह नया मोड़ आ गया। पुजारी को बगल के ही गांव में आने की लोगों को खबर मिली। लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया और काफी देर तक इसे लेकर चर्चा होती रही। वहां पहुंचे पुजारी ने बताया कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। इसके बाद पुजारी के समर्थक उसे मंदिर ले आए।

इस मामले में ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी देवी ने कसया थाने की पुलिस को तहरीर देकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। प्रधान ने सौंपी तहरीर में मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। पुजारी के खिलाफ रहने वाले लोगों ने मामले को लेकर विवाद होने की आशंका जताई है। एसओ सुनील कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों को रविवार के दिन थाने पर बुलाया गया है। मामला एक माह पूर्व का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें