बैंक से रुपये उड़ाने की शिकायत दर्ज
बिजनौर। कांशीराम कॉलोनी निवासी नगमा परवीन पत्नी तसलीम अहमद ने एसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका खाता पीएनबी की कोतवाली देहात शाखा में है। उसने सात मार्च को बैराज रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से 500 रुपये निकाले थे। इसके बाद उसके खाते से सात मार्च को तीन बार में 17 हजार रुपये तथा आठ मार्च को तीन बार में 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले की जांच कराकर उसके रुपये वापस कराने की मांग की है।
मतदान में भाग लेने का आह्वान
बिजनौर। समाजसेवी नजाकत अली कंभौरी ने कहा कि चुनाव आयोग ने रमजान की कद्र करते हुए जुमे या ईद को चुनाव नहीं रखा है। उनका कहना है कि जिन पार्टियों का रमजान या नमाज से कोई ताल्लुक नहीं हैं। रमजान या मुसलमान की फिक्र की बात करने वाले इन नेताओं को बताना चाहिए कि उन्होंने मुसलमानों की तरक्की के लिए क्या किया। कहा कि मुसलमानों ने रमजान में भी आजादी की लड़ाई लड़ी थी। चुनाव के बाद कोई भी सेक्युलर पार्टी दादरी में इखलाक के घर नहीं गई। नजीब के बारे में भी आज तक किसी ने कुछ नहीं बोला है। नजाकत अली कंभौरी ने मतदान में भाग लेकर देश में लोकतंत्र को कायम रखने तथा राजनीति में ओछी बात करने वालों को करारा जवाब देने की मांग की है।