फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाई को पीटा, पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनपसंद उपहार न मिलने पर भाई का सिर फोड़ा
विज्ञापन

हल्दौर ।भाई दूज पर मनपसंद उपहार न मिलने पर बहनों ने भाई का सिर फोड़ा दिया। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है।
मोहल्ला खेड़ा निवासी सरदार नरेंद्र सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार की गुजर बसर करता है। मोहल्ले वालों के अनुसार नरेंद्र शुक्रवार को जंगल से लकड़ी बीन कर लाया था। वह बाजार में लकड़ियां बेचने गया था। लकड़ी की बिक्री से मिले पैसों से उसने बहनों को देने के लिए उपहार व घरेलू सामान खरीदा। इसके बाद वह भैया दूज के पर्व पर अपनी बहनों के घर पहुंचा और तिलक कराया। आरोप है कि मनपसंद उपहार लेने के लिए उसका अपनी बहनों से विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों बहनों ने अपने भाई के सिर पर डंडे से हमला करके उसका सिर फोड़ दिया । युवक लहूलुहान अवस्था में थाने पहुंचा और इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ले वासियों का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी है और आए दिन अपनी बहनों से किसी न किसी बात को लेकर विवाद करता रहता है। थाना प्रभारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें