फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग छोड़ बन गया नशे का तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग छोड़ बन गया नशे का तस्कर
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ धामपुर के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ कर नशे का तस्कर बन गया है। उसने इस अवैध कारोबार में लगे साथियों के नाम भी पुलिस को बताए है। बरामद स्मैक की बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन

कोतवाल शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को आरएसएम कॉलेज के मैदान से गिरफ्तार किया है। आरोपी यहां पर ग्राहकों को स्मैक की बिक्री करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस की भनक पाते ही खरीददार वहां से भाग गए। आरोपी भगत सिंह चौक निवासी विनय कुमार का पुत्र रचित कुमार है। बताया गया कि रचित दो साल पहले देहरादून में बीटेक की पढ़ाई करने गया था। मगर, वहां पर पढ़ाई छोड़ कर स्मैक की बिक्री के अवैध कारोबार में उतर गया। रचित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह बरेली जिले के कई शहरों से लाकर धामपुर में ही नहीं, बल्कि बिजनौर के अन्य शहरों में भी स्मैक बेचता है। नगर क्षेत्र के कई युवक उसके साथ इस अवैध धंधे में लगे है। आरोपी ने पुलिस को सभी के नाम नोट करा दिए है। आरोपी का कहना है कि रोजगार न मिलने से उसे तनाव होने लगा था। जिन लोगों के बीच में वह रहता था, वह भी इसी अवैध काम को करते आ रहे थे। कोतवाल के मुताबिक पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इसकी भी जांच की जा रही है कि स्मैक खरीदने वालों में कही छात्र तो शामिल नहीं है। फिलहाल आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें