रेहड़। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक कबूतरबाज को दबोचा है। पुलिस ने तीन आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक का चालान कर दिया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं। पुलिस फरार की तलाश में लगी है।
केहरीपुर जंगल निवासी लखवेंद्र पुत्र जगतार ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसने इरशाद पुत्र महबूब, लइक पुत्र इरशाद, जहांगीर पुत्र इरशाद निवासी भागीजोत व वकील पुत्र सईद निवासी आलमपुर गावड़ी को विदेश भेजने के नाम पर एक लाख 25 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि न तो उसे विदेश भेजा और न ही रकम वापिस कर रहे हैं। जब वह रकम मांगने घर पर गया तो तीनों ने उससे गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। तीनों रकम हड़पने में फिराक मे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी इरशाद पुत्र महबूब को अफजलगढ़ तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस दो आरोपियों को पकड़ने की फिराक में लगी है। उधर दारोगा रविंद्र कुमार का कहना है कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।