फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि उसकी वृद्ध मां बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

नजीबाबाद के लुकादढ़ी निवासी राकेश कुमार अपनी वृद्ध मां मुन्नी को बाइक से लेकर अपने गांव जा रहा था। गांव रानीपुर के निकट मामराज चौधरी के मकान के निकट गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बाइक आ गई। बाइक चला रहा राकेश ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि उसकी वृद्ध मां दूसरी ओर गिरी उसके मामूली चोटें आईं। क्षेत्रीय नागरिकों कमल सैनी, रविराज, विनोद आदि ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही एसआई शहजाद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें