फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के घर फायरिंग, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासद के घर फायरिंग, पथराव
विज्ञापन

बिजनौर। निकाय चुनाव की रंजिश में एक पक्ष ने सभासद के घर पर पिस्टल, तमंचों से फायरिंग और पथराव किया। सभासद पुत्र और पूर्व सभासद सार्थक उर्फ रिक्की, उसकी मां, पिता ने भागकर जान बचाई। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
मोहल्ला जाटान का वार्ड नंबर आठ महिला के लिए आरक्षित था। पूर्व सभासद सार्थक उर्फ रिक्की ने वार्ड से अपनी मां शर्मिष्ठा चौधरी ने चुनाव मैदान में उतारा था। शर्मिष्ठा के सामने प्रमोद देवी चुनाव लड़ी थीं। शर्मिष्ठा चुनाव जीत गईं। चुनाव के दौरान से ही दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। शर्मिष्ठा के चुनाव जीतने के बाद ये तनातनी और बढ़ गई। मोहल्लेवालों के अनुसार रविवार रात करीब दस बजे प्रमोद देवी के पति हरवीर सिंह उर्फ मुन्ना, उसका भाई कुलदीप, सुनील ठेकेदार, गौरव उर्फ मिंटू, मनोज उर्फ मनी, अंकित उर्फ हमी, प्रशांत उर्फ समी तीन अन्य लोगों ने शर्मिष्ठा के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्टल,तमंचों से फायरिंग की और पथराव किया। घर में घुसकर धारदार हथियारों से शर्मिष्ठा, उनके पति राजीव, बेटे सार्थक उर्फ रिक्की पर जानलेवा हमला किया। तीनों ने वहां से भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। सार्थक उर्फ रिक्की के मुताबिक चुनाव की रंजिश में उसके घर पर यह हमला बोला गया। हमलावर जान से मारने के इरादे से उसके घर पर आए थे। उधर, हरवीर पक्ष की प्रमोद देवी की तहरीर के मुताबिक सार्थक उर्फ रिक्की ने अपने साथियों के साथ उन पर पथराव कर हमला बोला, पिस्टल से फायरिंग की। सभासद शर्मिष्ठा चौधरी कई भाजपा नेताओं के साथ एसपी से मिलीं और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। शर्मिष्ठा ने इस मामले की तहरीर थाने में दे दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। उन्होंने फायरिंग होने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें