हल्दौर। एक न्यूज चैनल के पत्रकार द्वारा इस्लाम धर्म के पैगंबर, उनकी पत्नी व बेटी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में शिया समुदाय नगर में मौन जुलूस निकालकर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
पत्रकार ने ट्वीट के माध्यम से टिप्पणी की थी। टिप्पणी के विरोध में अंजुमन इरफान-ए-अजा के सचिव मोहम्मद अब्बास की अगुवाई में रविवार शाम को रेलवे फाटक पर एकत्रित हुए। मोहम्मद अब्बास ने कहा कि वह किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के सख्त खिलाफ हैं। इसके बाद शिया समुदाय के लोग काले झंडे लेकर मौन जुलूस निकालते हुए थाने पहुंचे और कार्यवाहक थानाध्यक्ष राम सिंह को ज्ञापन सौंपकर एंकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मौलाना अहसान जैदी, शाही बस्ती, रिजानुल हसन, नजीर अब्बास, पूर्व प्रधान आफाक हुसैन, ग्राम प्रधान वरुण प्रताप हनी, कायम जैदी, शमीम जैदी समेत कई लोग मौजूद रहे।