फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंउ शिक्षा अधिकारी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री के बीच मारपीट, दोनों घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीईओ और शिक्षक नेता में मारपीट
विज्ञापन

धामपुर। बीआरसी में बृहस्पतिवार को बीईओ और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री विश्वपाल सिंह ने बताया कि बीईओ शिक्षकों की समस्याओं का निदान नहीं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर वे एबीआरसी प्रमोद कुमार, नवनीत, धर्मेंद्र कुमार, अमरीश, वैभव, प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह के साथ बीईओ विश्वजीत राठी के पास पहुंचे थे। आरोप है कि बीईओ उन्हें देखकर भड़क गए। उन्होंने कार्यालय का दरवाजा अंदर से बंद कर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। विरोध करने पर बीईओ ने उनके सिर में कुर्सी से हमला कर दिया। शिक्षकों का आरोप है कि बीईओ ऑडिट के नाम पर प्रति विद्यालय 1500 रुपये वसूली करते हैं। विरोध करने पर ब्लाक के 17 शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीईओ ने पुलिस को दी तहरी में बताया है कि वे कार्यालय में सरकारी कार्य कर रहे थे, इस दौरान मानपुर शिवपुरी के विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री विश्वपाल सिंह, प्रमोद कुमार, नवनीत, धर्मेंद्र सिंह, अमरीश, वैभव प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह को साथ लेकर कार्यालय में पहुंचे। बगैर कारण बताए इन सभी शिक्षकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया और शरीर में गंभीर चोट आई हैं। दोनों पक्षों की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें