अमरोहा। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग दो मोहल्लों में छापेमारी कर सवा क्विंटल मांस पकड़ा है। पुलिस के पहुंचे से पहले ही मांस कारोबारी भाग खड़े हुए। पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गुरुवार शहर इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला कटकुई में कुछ लोग मवेशी का कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ छापा मार दिया। पुलिस पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर करीब 80 किलो मांस बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मोहल्ला लकड़ा में छापा मारा। यहां पुलिस ने एक घर 50 किलो मांस बरामद किया। जबकि आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों मामले में तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।