फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्ने के खेत में सिर कटा शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। हल्दौर में नहटौर-चांदपुर मार्ग पर गन्ने के खेत में सिर कटा शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम हल्दौर में नहटौर-चांदपुर मार्ग पर गांव महमदाबाद निवासी डालचंद के गन्ने के खेत में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का सिर कटा शव मिला। खेत मालिक डालचंद शुक्रवार शाम को खेत पर काम करने पहुंचा तो वहां उनको दुर्गंध आई। उसने खेत में देखा तो सिर कटा हुआ शव पड़ा था। डालचंद ने आसपास के ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ के मुताबिक किसी ने हत्या कर शव यहां लाकर फेंका है। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार के अनुसार शव करीब एक सप्ताह पुराना है। अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें