बाइक चोरी करते दो
दबोचे, जमकर धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
रविवार रात एक दुकान के बाहर खड़ी बाइक को चोरी करके ले जा रहे दो चोरों को लोगों ने पकड़ लिया। जमकर पीटने के बाद बाइक समेत लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
गांव सालमाबाद निवासी रविंद्र की शास्त्री चौक के पास इनवर्टर-बैटरी की दुकान है। रविवार रात करीब नौ बजे रविंद्र की बाइक उनकी दुकान के बाहर खड़ी थी। दो चोर बाइक को चोरी करके ले जाने लगे। रविंद्र ने चोरों को बाइक ले जाते देख लिया और शोर मचा दिया। आसपास के लोग के साथ रविंद्र चोरों के पीछे दौड़ पड़ा। कुछ दूरी पर चोरों को बाइक के साथ दबोच लिया। लोगों ने चोरो की पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चोर नजीबाबाद के मोहल्ला कटान बीएल रोड निवासी अनिल व शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजीपुर निवासी देव उर्फ बिट्टू है। पुलिस ने दोनों चोरों से पूछताछ करने के बाद उनका चालान कर दिया। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक, चोरों ने कहीं और से बाइक चोरी का अब तक इकबाल नहीं किया है।
फोटो 2