फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

स्योहारा। एक बाइक सवार व्यक्ति को स्कॉर्पियो में सवार सात लोगों ने टक्कर मार कर अपहरण करने का प्रयास किया। जान बचाकर घर पहुंचे पीड़ित को बदमाशों ने गांव में पहुंच कर घेर लिया। कार सवारों ने फायरिंग भी की। ग्रामीणों ने दो लोगों को हथियार सहित दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।
क्षेत्र के गांव शेरपुर मजरा निवासी विजयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम वह गांव मकसूदपुर से अपने घर जा रहा था। वह इकड़ा नदी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही स्कार्पियो कार में सवार सतवीर उर्फ मोनू निवासी गांव मनकुआं थाना कांठ जिला मुरादाबाद, शुभम कुमार यादव निवासी गांव चकनपुरी, तुषार त्यागी निवासी गांव महमूदपुर थाना स्योहारा और चार अन्य लोगों ने उसकी बाइक में टक्कर मार कर उसका अपहरण करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जान बचाकर अपने गांव पहुंच गया, आरोपियों ने उसे गांव में जाकर घेर लिया। मोनू उर्फ सतवीर ने उसे जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया। आरोपियों ने उसे बुरी तरह से पीटा। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शुभम यादव, तुषार त्यागी को 315 बोर के तमंचे सहित पकड़ लिया। जबकि पांच आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को थाने ले आई। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मामला अपहरण का नहीं प्रेम प्रसंग का है। तहरीर के आधार कर मुकदमा दर्ज का कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें