फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर से डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजलीघर से कीमती सामान चोरी
विज्ञापन

जानसठ। विद्युत उपकेंद्र में रविवार की रात को चोरों ने लाखों रुपये का तांबे का समान चोरी कर लिया है। जेई की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को जेई सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात को चोरों द्वारा बिजली घर से लाखों रुपये का तांबे का सामान चोरी कर लिया गया। जेई ने बताया रविवार की रात में बिजलघर पर एसएसओ व गार्ड तैनात थे। रात में चोरों ने बिजलीघर के स्टोर से कॉपर ब्लेड व आइसोलेटर क्लिप आदि चोरी कर लिए गए हैं। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने चोरी की घटना को संदिग्ध बताया है। पुलिस ने कर्मचारियों से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें