फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर के घर में आग लगने से सब कुछ जल कर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेवली। गांव टांडा रामनगर गोसाई में सोमवार को दुपहर बाद एक व्यक्ति के छप्पर के घर में लगी आग से उसका घर में रखा सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। पीड़ित महेंद्र सैनी का कहना है कि आग ने लगने से उसकी 10 हजार की नकदी सहित करीब दो लाख की कीमत का सामान जल कर राख हो गया। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। लेकिन सूचना के बाद भी अभी तक किसी भी अधिकारी ने गांव में दौरा नहीं किया है।
विज्ञापन

गांव के महेंद्र सैनी ने बताया कि वह परिवार के साथ जंगल में काम कर रहा था। दोपहर बाद उसके घर में आग लग गई। आग कैसे लगी , पता नहीं लग सका। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया तब तक सब कुछ राख हो चुका था। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। पर कोई भी आग में नहीं पहुंचा। तहसीलदार भान सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर भेजकर स्थिति का पता कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें