फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी करने वाले चार युवक-

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। एसपी के निर्देश पर गैर राज्यों की शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चार शराब तस्करों को हरियाणा व अरुणाचल प्रदेश की अंग्रेजी शराब की आठ पेटी व एक कार के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ महेश कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना पर मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे धामपुर रोड नहटौर चौराहे के पास मोहल्ला आंबेडकर नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर हरियाणा व अरुणाचल प्रदेश की अवैध शराब की आठ पेटी एक कार के साथ चार शराब तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम राहुल निवासी गुरुद्वारा थाना नजीबाबाद, राजकुमार निवासी आंबेडकर नगर नगीना, चंचल निवासी गांव मीरमपुर बेगा थाना मंडावली, पारूल कुमार निवासी लुहारी सराय नगीना बताया। पुलिस ने चारों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें