फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ कराई मारपीट, लूट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। निकाय चुनाव में सपा के दो नेता ही आमने सामने आ गए हैं। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट, लूट व शराब बांटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन व मारपीट करने के मामले में खुद भी चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

चुनाव में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व सपा नेता नईमुल हसन पार्टी प्रत्याशी हैं। सपा के पूर्व प्रदेश वक्ता फैसल वारसी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चेयरमैन पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को दोनों के समर्थक प्रचार के दौरान आपस में भिड़ गए थे। नईमुल हसन के समर्थक इरकान ने इस मामले में थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वे सोमवार को अपने साथियों महफूज आदि के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। प्रचार के दौरान फैसल वारसी ने अपने दो साथियों के साथ उनसे मारपीट की और रुपये लूट लिए। वहीं फैसल वारसी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नईमुल हसन अपने समर्थकों के साथ वोटरों को शराब बांट रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो नईमुल हसन, महफूज सागर व इरकान ने उनसे व उनके समर्थकों से मारपीट की व रुपये लूट लिए। वहीं पुलिस ने इस मामले में महफूज सागर, इरकान, इकबाल व शहजाद के खिलाफ आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें