फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी ले जा रहे तीन दबोचे, चार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी ले जा रहे तीन दबोचे, चार फरार
विज्ञापन

फोटो - 23एनजेडबी01आर
नजीबाबाद। नगीना देहात पुलिस ने करीब एक लाख रुपये कीमत की खैर की लकड़ी से भरा वाहन कब्जे में लिया। पुलिस ने लकड़ी चोरी कर ले जाते तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि चार लोग भाग निकले।
विज्ञापन

सीओ नगीना के निर्देशन में नगीना देहात पुलिस मंगलवार रात चेकिंग में जुटी थी। पुलिस टीम ने कोटकादर-टांडामाईदास मार्ग पर नवनिर्मित पुलिया के पास चेकिंग के लिए पिकअप वाहन को रोका। पुलिस को वाहन में खैर की लकड़ी भरी मिली। टीम ने खैर की लकड़ी के कटान और ढुलान के संबंध में कागजात दिखाने को कहा, तो लकड़ी लेकर जा रहे लोगों के पास जवाब नहीं बना। लकड़ी लेकर जा रहे चार लोग मौका पाकर खिसक गए। पुलिस ने तीन लोगों को दबोच लिया। एसआई देवकीनंदन गुप्ता की ओर पकड़े गए तीन लोगों नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी जसपाल, नहटौर निवासी शहजाद और फरीद अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फरार अनीस, वसीम, मैराजुल और तसलीम की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई 20 क्विंटल खैर की लकड़ी की कीमत एक लाख रुपये होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें