चोरों ने आधा दर्जन घर खंगाले
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। चोरों ने मंगलवार रात बिटावदा निवासी ब्रजपाल के घर से तीन हजार रुपये, मोबाइल, नरेंद्र के घर से दो हजार रुपये, कीमती सामान, रामलाल के घर से सोने-चांदी के आभूषण, बाबू के घर से मोबाइल चुरा लिया। चोर वेदू के घर में घुसे तो आहट पाकर उसकी आंख खुल गई और शोर मचा दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार रात भी चोरों ने गांव सतपाल के घर से कीमती सामान चुरा लिया था। कस्बे की नई बस्ती में भी मंगलवार रात प्रवीण के मकान में चोर घुस आए। चोरों ने यहां से 20 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन चुरा लिया। मीरहसन का मोबाइल फोन और कादिर के मकान से चार हजार रुपये, मोबाइल फोन चुरा लिया। पीड़ितों ने थाने में घटना की तहरीर दी है।