फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)।
एक महिला ने हलका दरोगा और एक सिपाही पर घर में घुसकर अभद्र व्यवहार कर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की हैं। पुलिस ने वांरटी की तलाश में दबिश दी थी। महिला का आरोप हैं कि पुलिस एक जनप्रतिनिधि के दबाब में काम कर रही है और मुख्य आरोपी को कुछ नहीं कहा जा रहा है।
गांव खेड़ीजट निवासी केलो देवी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव के कैलाश ने ही उसके पुत्र हेमंत व देवर मुकेश और जसवंत व कांति देवी के खिलाफ एक केस दर्ज कराया था। हेमंत व मुकेश ने जमीन के बैनामें में गवाही की थी। गवाही के मामले में ही उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसमें हेमंत ने अपनी जमानत करा ली थी। मुकेश के वांरट हो गए। वह बाहर काम करता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, नहटौर थाने का एक दरोगा एक सिपाही को लेकर घर में घुस गया। महिलाओं से अभद्र व्यवहार करते हुए उसने चारपाई आदि तोड़ डाली। बाथरूम में नहा रही महिला ने शोर मचा दिया। पुलिस के तोड़फोड़ करने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को देखकर पुलिस मौके से आ गई। आरोप हैं कि पुलिस एक जनप्रतिनिधि के दबाब में उन्हें परेशान कर रही है, जबकि केस के मुख्य आरोपियों जसवंत व उसकी पत्नी कांति को कुछ नहीं कह रही है। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना हैं कि पुलिस वारंटी को पकड़ने गई थी। तोड़फोड़ का आरोप झूठा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें