फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा है। एसपी संजीव त्यागी के अनुसार धामपुर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली एक किशोरी के साथ क्षेत्र के गांव मौजमपुर निवासी मोहम्मद शाकिब ने दुष्कर्म किया। शाकिब के खिलाफ धामपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शाकिब भी धामपुर के एक मोहल्ले में रहता है। पुलिस ने शाकिब को दबोच लिया। वहीं, पुलिस ने 12 मई की रात गांव में रात में सोते समय आठ साल की बालिका को घर से उठाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले गांव के जोगेंद्र सिंह को दबोच लिया। पुलिस कई दिन से जोगेंद्र की तलाश में थी। जोगेंद्र घटना के बाद से फरार हो गया था। नूरपुर पुलिस ने एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी नजीबाबाद थाने के जलालाबाद निवासी फैजान को दबोच लिया।
विज्ञापन



टॉप टेन में शामिल बदमाश दबोचा
बिजनौर। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडावर पुलिस ने गांव खुड़ाहेड़ी निवासी जिले के टॉप टेन अपराधी अनिल को दबोचा है। अनिल के पास से एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें