चांदपुर। गांव चेहला निवासी शेखर नहटौर स्थित बैंक में सर्विस करते हैं। शुक्रवार की शाम बैंक से बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव बूचा नांगल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पांच हजार की नगदी व जरूरी कागजात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। बदमाशों ने बाइक की चाबी भी निकालकर फेंक दी। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह शेखर ने बाइक की चाबी तलाश की और गांव पहुंचा। कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।