दरोगा सहित पुलिसकर्मी लाइनहाजिर
बिजनौर। एसपी उमेश कुमार ने चेकिंग के दौरा भट्ठा स्वामी से बदसलूकी करने पर चंदक चौकी के प्रभारी सहित तीन पुलिस पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया है।
नागल थाने के गांव कामराजपुर निवासी भट्ठा स्वामी अमजद अहमद रविवार को कार से बिजनौर आ रहे थे। चंदक रेलवे फाटक पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस कर्मियों ने उनकी कार रोक ली। अमजद ने अपनी कार साइड से लगा दी। चंदक चौकी के प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर बाइक पर पैर ररखकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। अमजद अहमद के मुताबिक दस मिनट तक दरोगा मोबाइल पर बता करते रहे। उन्होंने दरोगा से कहा कि उन्हें जरूरी काम से बिजनौर जाना है। दरोगा ने कहा कि सीट बेल्ट क्यों नहीं लगा रखी थी। अमजद ने सीट बेल्ट नहीं लगाने पर अपनी गलती मानी और कहा कि भविष्य में सीट बेल्ट जरूर लगाएंगे। दरोगा ने उनका चालान करने को कहा तो अमजद इसके लिए राजी हो गए। साथ ही कहा कि अभी दो कार उन्होंने बिना चालान किए छोड़ी है, उनकी भी छोड़ दें। इस बात पर दरोगा आगबबूला हो गए व भट्ठा स्वामी से गाली गलौज करते हुए बदसलूकी करने लगे। दो पुलिस कर्मी नीरज ज्वाला व सुमित भी दरोगा के साथ उनसे बदसलूकी करने पर उतर आए। अमजद अहमद ने बिजनौर आकर सारी बात एसपी उमेश कुमार को बताई। एसपी ने बताया कि दरोगा वीरेंद्र तोमर व दोनों पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा की पहले से भी कई शिकायतें मिल रही थी।