फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात हाईवे पर खाद्य विभाग का छापा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे पर गुरुवार की रात खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई से खलबली मच गई। खाद्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री और डेयरी में दूध ले जा रहे वाहनों की चेकिंग की। छह गाड़ियों से दूध के नमूने भरे। वहीं रजबपुर में किराना स्टोर से अरहर की दाल का नमूना लिया। टीम की इस कार्रवाई से दूधियों में अफरातफरी गई।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फैक्ट्री और डेयरी में दूध ले जा रहे वाहनों की चेकिंग की गई। टीम ने चौपला चौराहे पर विजय पाल सिंह से मिश्रित दूध का नमूना जांच के लिए लिया। वहीं मयंक के यहां से मिश्रित दूध, प्रदीप, त्रिलोक सिंह, ज्ञान पाल सिंह और कर्म पाल सिंह से यहां से दूध का नमूना भरा। वहीं सैदनगली में अमित कमार से दूध का नमूना लिया। इसके अलावा रजबपुर में उवैद किराना स्टोर से अरहर की दाल का नमूना लिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें