फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में कूमल लगाकर एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रूखालू। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों में कूमल लगाकर तेरह हजार की नगदी और जेवर सहित करीब एक लाख का सामान चुरा लिया। वहीं एक घर में चोरों ने कूमल लगाया तो वहां मिट्टी का भराव आने पर छोड़ कर चले गए। सुबह होने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूखालू निवासी टेकचंद पुत्र रामकुंवर और प्रेम पुत्र टेकचंद का घर गांव के बाहरी छोर पर है। शनिवार की रात चोर टेकचंद के घर में पीछे से कूमल लगाकर संदूक में रखे चांदी के तीन जेवर, दस हजार की नगदी, पंद्रह जोड़ी कपड़े, पचीस बर्तन चुरा कर ले गए। इसके बाद चोरों ने प्रेम के घर में पीछे से कूमल लगाकर चार जोड़ी कपड़े, तीन हजार की नगदी चोरी कर लिए। परिजनों ने बताया कि दोनों घरों से चोर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए है। वहीं चोर हरि सिंह पुत्र पान सिंह के घर में पीछे से कूमल लगा रहे थे। कूमल लगाते समय मिट्टी का भराव आने पर कूमल लगा छोड़कर चले गए। सुबह होने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने चोरी से संबंधित जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें