स्कूल में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज स्कूल प्रबंधन ने अनिश्चित समय तक स्कूल बंद कर दिया है। इस संबंध में नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
चंदक क्षेत्र में संचालित आरपीएस पब्लिक स्कूल में सोमवार की दोपहर आधा दर्जन लाठी डंडों से लैस लोगों ने कक्षा में घुस कर छात्रों से मारपीट की थी । बचाव के लिए आए स्टाफ के साथ मारपीट की की गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग गए। छात्रों ने बताया की कुछ समय पूर्व दौलतपुर और रामजीवाला के छात्रों मे किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थीं । दौलतपुर के छात्र ने घर जाकर अपने परिजनों को जब मारपीट के बारे में बताया तो वे आग बबूला हो गए । सोमवार को स्कूल में घुसकर मारपीट कर दी । प्रधानाचार्य अंकुर त्यागी ने कुलवीर विशाल, गौरव, अंकित, गांव दौलतपुर निवासी कई अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है । थानाध्यक्ष मंडावर जसवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है । स्कूल प्रबंधन ने आरोपियों पर कार्रवाई न होने तक स्कूल का अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी मगर अभी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ।
उधर, बीएसए का कहना है कि