कदौरा। बिजली विभाग की टीम ने रविवार को कदौरा सहित कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर आधा सैकड़ा लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रविवार को जेई गौरव कुमार की अगुवाई में बिजली विभाग की टीम ने कदौरा नगर, मरगायां, मुमताजाबाद, ताहरपुर, सुजानपुर में कटिया धारकों व बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें संजय, राजू, महेंद्र पाल, मोहम्मद बेग, अबिंका प्रसाद, महेशचंद्र व जगत नारायण विश्वकर्मा सहित आधा सैकड़ा लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। बिजली विभाग ने सभी के खिलाफ बिजली चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
जेई गौरव कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार चेकिंग अभियान चल रहा है। बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे है और नए कनेक्शन दिए जा रहे है। पूर्व समय में काटे गए कनेक्शन धारक ों में जिन लोगंों ने दोबारा तार जोड़कर बिजली का उपयोग किया है। उनके विरुद्ध बिजली की चोरी का मुकदमा पंजीकृत करने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी है। इस दौरान टीम में प्रमोद सिंह परिहार, हरिओम, राघवेंद्र सिंह, अब्दुल अलीम, सगीर कुरैशी, कलीम खान, चांद बाबू, आदि लोग मौजूद रहे।
कालपी प्रतिनिधि के अनुसार, झांसी से आई विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने शनिवार रात छापा मारकर मोबाइल टावर संचालक सहित आधा दर्जन विद्युत उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। शनिवार रात विजिलेंस टीम के जयकरन सिंह, योगेश कुमार, अनिल, प्रवीन ने कालपी में एसडीओ पुरुषोत्तम सिंह को साथ लेकर नगर में छापेमारी की।
इसमें हरीगंज निवासी इस्माईल, सदर बाजार निवासी राज कुमार व राजकिशोर, राजघाट निवासी कमलेश सहित मिर्जामंडी मोहल्ले में एक मोबाइल टावर संचालक सहित छह लोगों को अवैध रूप से बिजली जलाते हुए पकड़ा। इनके खिलाफ कोतवाली में विद्युत चोरी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विजिलेंस टीम के छापे से नगर में विद्युत चोरों में हड़कंप रहा।
क दौरा, मरगायां, मुमताजाबाद, ताहरपुर व सुजानपुर में चला चेकिंग अभियान
कालपी में विजिलेंस टीम ने छह को बिजली चोरी में पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो