फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमलाकर आरोपी छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर हमला कर आरोपी छुड़ाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
किरतपुर (ब्यूरो)।
ग्राम भनेड़ा में एक गैंगस्टर में वांछित आरोपी को पकड़ने गई थाना पुलिस पर उसके परिजनों ने हमला बोलकर उसे छुड़ा लिया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम भनेड़ा निवासी शहजाद पुत्र कल्लू नजीबाबाद थाने से गैंगस्टर में वांछित है। सोमवार को करीब 11 बजे वांछित को पकड़ने के लिए भनेड़ा चौकी इंचार्ज किशोर कुमार सिपाहियों के साथ उसके घर दबिश दी और पकड़ लिया। पुलिस कर्मी शहजाद को बाइक पर ही लेकर चलने लगे। भनेड़ा के मुख्य बाजार में आरोपी शहजाद के परिजन मिल गए और उसे छोड़ने की बात करने लगे। पुलिस ने सख्ती की तो परिजनों ने दरोगा और सिपाहियों पर ही हमला बोल दिया और छुड़ा ले गए। इसके बाद दोबारा दरोगा भारी पुलिस के साथ शहजाद के घर पहुंचे, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें