फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नामजद सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच नामजद सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव हीरापुर गोकुल उर्फ गढ़वावाला में चोरी के मामले में पीड़ित ने पांच नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गढ़वावाला निवासी नितिन शर्मा पुत्र शिवप्रसाद शर्मा ने तहरीर में बताया कि वह चार अप्रैल को 11 बजे के करीब अपने खेत से काम कर लौट रहा था। उसके घर के गेट पर दो कार खड़ी थीं। जिस पर जिला संभल की चंदौसी के पंचशील कालोनी निवासी दीपक शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा व मुरादाबाद लाइनपार निवासी शुभम, सिद्धार्थ पुत्र रामकिशन, रामकिशन पुत्र नामालूम व बदायूं निवासी आजाद उर्फ विक्की पुत्र नामालूम व दो अज्ञात सहित सात व्यक्ती अपने हाथों में हथियार लिए घर में घुस गए। जब पीड़ित ने हथियारों से लैस आरोपियों को घर में घुसते देखा तो शोर मचाया। आरोपी उनके घर से 62 हजार रुपये की नकदी सहित कीमती जेवरात व कपड़े चोरी कर ले गए। घर से भागते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी दे गए। पीड़ित ने प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सीओ कृपा शंकर कन्नोजिया का कहना है कि मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें