फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने विशाल हत्याकांड के आरोपियों के घरो की कुर्की की

विज्ञापन
विज्ञापन
विशाल हत्याकांड के आरोपियों के घरों की हुई कुर्की
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने मंगलवार को गांव पेद्दा में नया गांव के विशाल के हत्या के छह आरोपियों के घर की कुर्की की। कुर्की के दौरान घरों के ताले तोड़कर पुलिस ने आरोपियों के घर का सारा सामान निकाल लिया। कुर्की के दौरान ग्रामीणों में खलबली मची रही। विशाल के परिजनों का आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा। शिव सेना ने भी उनके आंदोलन को समर्थन दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी संजय के पुत्र विशाल की दस फरवरी 2017 को जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके पिता संजय पर हमला करके उन्हें भी घायल कर दिया था। इस हत्या में पेद्दा कांड के पैराकार इकबाल सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस घटना को लेकर खूब राजनीति हुई। इस हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई। सीबीसीआईडी ने इस हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। दो आरोपी जेल में हैं, जबकि छह फरार चल रहे हैं। आरोपियों के घरों पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस भी चस्पा कर दिया पर उन्होंने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को विशाल के परिजनों ने कलक्ट्रेट में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनशन शुरू कर दिया। उनका अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को शिव सेना ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। शिव सेना प्रमुख वीर सिंह व जिला प्रमुख विजय मोहन गुप्ता ने कहा कि भाजपा सांसद व विधायक भी आंदोलन में अपना समर्थन दे। मंगलवार शाम शहर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस पेद्दा गांव पहुंची। पुलिस ने विशाल हत्याकांड के फरार चल रहे आरोपी फुरकान, नफीस, इकबाल, अकबर, इफ्तेखार व शमीम के घर की कुर्की की। सभी के घरों में ताले लगे थ्ेा। परिजन भी फरार थे। पुलिस ने घरों के ताले तोड़कर घर को गांव वालों के सामने सामन बाहर निकाला। गांव वालों की मौजूदगी में सभी आरोपियों के घरों की कुर्की हुई। पुलिस घरों का सारा सामान भरकर ले आई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के परिजन पहले ही चौकस थे। वे पहले ही घर से सामान निकाल कर ले गए थे। घरों में थोड़ा बहुत सामान छोड़ा था। कीमती सामान कोई नहीं था। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक सभी आरोपियों के घरों की कुर्की कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें