फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई बनाने के गोदाम पर गंदगी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने मिठाई बनाने के गोदाम पर छापा मारा। गंदगी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया। गुलाब जामुन व बंगाली रसगुल्ले के नमूने भरे। टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

एसएनएसएम इंटर कॉलेज की दुकानों में स्थित चंद्रपाल स्वीट हाउस का रोडवेज बस स्टैंड के पास बैरमनगर में मिठाई बनाने और स्टॉक करने का गोदाम बना हुआ है। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी धामपुर रामवीर सिंह के मुताबिक गोदाम से निकलने वाली पानी से गंदगी फैलने की शिकायत पर छापेमारी की गई। गोदाम के फर्श पर गंदगी, मिठाई रखने की उचित व्यवस्था नहीं और कूड़ेदान नहीं था। 15 दिन में सुधार लाने के लिए नोटिस जारी किया गया। स्थिति में सुधार नहीं लाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा गुलाब जामुन और बंगाली रसगुल्ले के नमूने भरे गए। मालूम हो कि पूर्व में नकली मिठाइयां भी नगर में पकड़ी जा चुकी हैं। बड़ी मात्रा में नकली मिठाई तैयार करके जिले के कई शहरों में नहटौर से सप्लाई की जाती है। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामवीर सिंह का कहना है कि नकली मिठाई बनाते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें