फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी डंड़े, हुआ पथराव,दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। मोहल्ला खेड़ा में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। घटना में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ले का गौरव कुमार शनिवार की देर रात गुदड़ी मेेला देखकर अपने घर आ रहा था। आरोप है कि वह रास्ते में एक घर के पास लघुशंका करने लगा। पड़ोसी प्रदीप कुमार की पत्नी ममता देवी ने इसका विरोध किया। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ गाली.गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर दोनेां पक्ष के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आ गए। आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे चले। धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ। महिला का आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ बदसलूकी की। दोनों ओर से एक-दूसरे के घरों पर पथराव किया गया। घटना में ममता व गौरव घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने एक पक्ष के गुरबचन सिंह को दबोचकर चालान कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें