चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बिजनौर। नगर के साईं हॉस्पिटल के डा. बिजेंद्र सिंह के उपचार ठीक ने देने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसे लेकर मृतक के साले ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला बुखारा निवासी तसलीम ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर बताया कि उसके मोहल्ले के रहने वाले उसके बहनोई फैयाज के दाहिने पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी। उसके इलाज के लिए नजीबाबाद रोड़ स्थित साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तो डा. बिजेंद्र ने कहा कि वह मरीज को ठीक कर देगा। 24 फरवरी को डा. बिजेंद्र ने फैयाज का ऑपरेशन कर दिया गया। तसलीम ने बताया कि उसने करीब ढाई लाख रुपये डाक्टर को दिए। 23 मार्च को फैयाज की तबीयत बिगड़ गई। इस पर डा. बिजेंद्र ने कहा कि मरीज को कहीं और ले जाओ दूसरे अस्पताल में ले जाने पर वहां के चिकित्सकों ने फैयाज को मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि फैयाज की मौत साईं हॉस्पिटल में ही हुई। डा. बिजेंद्र ने उसे कहीं और ले जाने को कहा। पुलिस के अनुसार इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इस मामले में डा. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन तक का भी कोई रुपये नहीं लिया गया। कहीं बाहर ले जाने के लिए नहीं कहा गया था। दिल का दौरा पड़ा है। आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ेगा। इस कारण मरीज की मौत हुई है। लेकिन परिजनों ने नहीं किया।