फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलाघोट कर की गई थी 10 वर्षीय किशोर फैजान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गला घोंट कर की गई थी किशोर फैजान की हत्या
विज्ञापन

शेरकोट। शेरकोट के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी 10 वर्षीय फैजान की हुई हत्या गला घोंट कर की गई थी। इसका खुलासा पीएएम रिपोर्ट आने के बाद हुआ है। एसओ पंकज तोमर का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन

एसओ पंकज तोमर ने बताया कि मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी इमामुद्दीन ने पुलिस में नौ फरवरी को पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसका 410 वर्षीय पुत्र फैजान मदरसे का छात्र था। वह पढ़कर आने के बाद नौ फरवरी की देर शाम रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। रातभर फैजान को काफी तलाश किया, पर जब उसका पता नहीं लग सका तो पुलिस को अवगत कराया। 10 फरवरी रविवार दोपहर बाद फैैजान का शव मोहल्ले में स्थित मसजिद के पास एक रास्ते से बोरियों के भीतर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव बरामद होने के बाद उसके बाद पीएम को भेजा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता लगा है कि फैजान की हत्या गला दबाकर की गई है। घटना को किसने अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि मृतक का पिता और परिजनों का कहना है कि उनकी मोहल्ला बस्ती में किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। पता नहीं किसी ने उसके पुत्र की हत्या क्यों कर डाली। फैजान इमामुद्दीन का सबसे छोटे और दूसरे नंबर का पुत्र था। पुलिस का कहना कि जल्द ही घटना का सही खुलासा होगा। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें