फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरो का सोना लेने के बाद नोटिस तामिल कराकर छोड़ा सर्राफ को

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस तामील कराकर सराफ को छोड़ा
विज्ञापन

बिजनौर। आंध्र प्रदेश पुलिस ने अटैची चोरों से खरीदे सोने को लेकर सराफ अचल अग्रवाल सहित दो को नोटिस तामील कराकर जमानत पर छोड़ा दिया गया। अटैची चोरों ने पुलिस को बताया कि सराफ को वह काफी समय से चोरी का सोना बचे रहे थे।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले की पुलिस ने बिजनौर के गांव नरूल्लापुर निवासी अटैची चोर रिजवान, गांव काजीवाला निवासी महफूज व बैराज रोड पर पेट्रोल पंप के पास संजय को दस दिन पहले दबोचा था। तीनों आंध्र प्रदेश में अटैची से सोना उड़ा कर ला रहे थे। यह खेल कई सालों से चल रहा था। बस में सफर करने वालों लोगों की अटैची से ये चोर सोने के जेवरात उड़ा रहे थे। आंध्र प्रदेश पुलिस ने तीनों को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस को बताया कि वह चोरी का सोना बिजनौर में महिला थाने के पास स्थित अर्पित ज्वैलर्स के स्वामी अचल अग्रवाल और रहमान को बेचते हैं। काफी दिनों से सोना अचल अग्रवाल को बेच रहे थे। आंध्र प्रदेश पुलिस ने बिजनौर पुलिस के साथ बृहस्पतिवार को अर्पित ज्वैलर्स पर छापा मारकर अचल अग्रवाल और रहमान को हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस लाइन ले गई। पुलिस लाइन में अचल अग्रवाल ने आंध्र प्रदेश पुलिस को 21 लाख रुपये की कीमत का 650 ग्राम सोना दे दिया और रहमान से भी माल बरामद हुए। बाद में पुलिस ने नोटिस तामील कराकर अचल अग्रवाल और रहमान को जमानत पर छोड़ दिया। पकड़े गए अटैची चोरों ने पुलिस को बताया कि उनके अलावा अन्य अटैची चोर बाहर से सोने के जेवरात लाकर बिजनौर, मंडावर, चांदपुर के सराफा को बचे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक अचल अग्रवाल रामलीला समिति बिजनौर के अध्यक्ष हैं। एसपी उमेश कुमार के मुताबिक सराफ अचल अग्रवाल और रहमान को चोरी का सोना लेने के बाद नोटिस तामील कराकर आंध्र प्रदेश पुलिस ने उन्हें जमानत दी है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें