अमरोहा। डिडौली कोतवाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित रेस्टोरेंट में छोपे के दौरान एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले तीन युवक और युवतियां के खिलाफ पुलिस ने देह व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट मैनेजर सहित तीनों जोड़ों का चालान कर जेल भेज दिया।
बुधवार को पर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार की अगुवाई में क्राइम ब्रांच एवं डिडौली पुलिस की टीम ने हाईवे किनारे स्थित देहली करीम रेस्टोरेंट में छापा मार कर तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ था। पुलिस कार्रवाई करते हुए तीनों जोड़ों और रेस्टोरेंट मैनेजर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इस मामले में डिडौली पुलिस ने देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4 व 5 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया। गुरुवार की दोपहर डिडौली पुलिस ने रेस्टोरेंट मैनेजर इरफान निवासी रजबपुर, युवक मदनी निवासी मोहल्ला बसावनगंज अमरोहा, मो. शाकिब निवासी जोगीपुरा थाना डिडौली, मो. असलम निवासी ढकिया चमन सहित तीनों युवतियों को लेकर कचहरी पहुंची। जहां कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।