फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पिकेट के नजदीक बर्तनों की दुकान में हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल के महासचिव की दुकान में चोरो ने बोला धावा, व्यापारियों में रोष
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
शहर के गुजरी बाजार में पुलिस पिकेट से चंद कदम दूर स्थित बर्तन की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह दुकान पर पहुंचे दुकान स्वामी ने दूसरी मंजिल दुकान में लगी खिड़की को टूटी हुई देखकर दंग रह गए। दुकान का शटर खेलकर देखा तो गल्ले में रखी नकदी भी गायब थी। सामान भी बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। चोरी के बाद से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कटरा गुलाम अली निवासी वीरेंद्र कुमार व्यापार मंडल के महासचिव हैं। वह गुजरी बाजार में शक्ति बर्तन की दुकान करते हैं। रोज की तरह मंगलवार की रात दुकान बंद कर घर लौटे थे। लेकिन बुधवार की सुबह करीब दस बजे वह दुकान पर पहुंचे और दुकान खोलकर अंदर दाखिल हुए तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा मिला। गल्ले में रखे बीस हजार रूपये भी गायब थे। आनन फानन में व्यापार मंडल के महासचिव वीरेंद्र कुमार ने 100 नंबर डायल किया लेकिन फोन नही उठ सका। जिसके बाद उन्होने एसपी संतोष कुमार मिश्रा को फोन पर चोरी की जानकारी दी। एसपी का फोन आते ही कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल जुट गई। खास बात यह है कि घटनास्थल से मात्र दो सौ मीटर दूर सर्राफा बाजार में रोज पुलिस पिकेट बैठती है। चोरों ने बड़े की शातिर अंदाज में चोरी को आंजाम दिया कि तैनात पुलिस को भनक तक न लगी। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठना लाजमी है। चोरी की घटना से व्यापार मंडल पदाधिकारियों में रोष पनप रहा है। वहीं व्यापारियों ने कोतवाली में तहरीर देकर जल्द ही घटना का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें