फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के प्रेमी को पीटकर अधमरा किया, गांव में सांप्रदायिक तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक स्थिति में देख बहन को देख भाई, एक पक्ष ने लिखाई रिपोर्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ढबारसी (अमरोहा)।
बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख भाई आपा खो बैठा। प्रेमी को बेहरमी से पीटकर अधमरा कर दिया। थोड़ी देर में ही मामले ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट प्रेमिका के भाई के खिलाफ दर्ज कर ली है। उधर दूसरे पक्ष ने भी घायल पर छेड़खानी व अन्य आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस पर भी पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चोरी छिपे दोनों के बीच मुलाकातें हो रही थीं। शनिवार की शाम युवती चारा लेने के बहाने जंगल गई। थोड़ी देर बाद प्रेमी भी पहुंच गया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखते ही युवती का भाई गुस्सा गया। उसने प्रेमी की जमकर पिटाई की और उसको बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। ये बात जब घायल के परिजनों को मालूम हुई तो वह मौके पर पहुंचे। चूंकि मसला दो समुदायों के बीच था, इसलिए तनातनी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को परिवार के लोगों ने अस्पताल में दाखिल कराया। इसके बाद पुलिस को घटना की तहरीर दी। मामले को संजीदगी से लेते हुए पुलिस ने लड़की के भाई पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत रोरिया ने बताया कि लड़की पक्ष के लोगों ने भी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी तहरीर भी मिल गई है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने गांव में शांति की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें