फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने अपर आयुक्त के नेतृत्व में की छापेमारी, दस नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने लिए दस नमूने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अपर आयुक्त खाद्य मुरादाबाद के नेतृत्व में नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थ के दस नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। अधिकारियों ने व्यापारियों को दुकान पर कूड़ादान रखने, अखबार में खाद्य पदार्थ नहीं देने व खाद्य पदार्थ में रंगों का इस्तेमान सीमा के अंदर करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने किरतपुर में बस स्टैंड के पास से मोहम्मद नौशाद के यहां से दूध, मोहम्मद शब्बू के यहां से रंगीन बूंदी, शादान के यहां से पनीर तथा नजीबाबाद के मोहल्ला कल्लूगंज में राकेश शर्मा के मावा, अजीब के सफेद रसगुल्ले, रुचिर के मावे, अभिषेक अग्रवाल के विजय मिष्ठान भंडार से पनीर, सीकेआई चौराहे से अशोका स्वीट्स से पनीर, संदीप की बर्फी तथा ज्ञानेंद्र सैनी की यहां से पनीर का नमूना लिया। टीम ने नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया है। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य व्यापारियों में खलबली रही। टीम में अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके जयंत, जगदंबा प्रसाद, पीके त्रिपाठी, रामवीर सिंह, तेज बहादुर व मोहित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें