फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या ,ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या में ससुरालियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

हीमपुर दीपा (बिजनौर) (ब्यूरो)। गांव फतेहपुर कला निवासी अनिल पुत्र राजपाल का विवाह दस वर्ष पूर्व गांव गुजरपुरा जसपाल बिजनौर निवासी रमेश की पुत्री पूनम से हुआ था। पूनम की पांच वर्ष की पुत्री है। शुक्रवार को पूनम (28 वर्ष) की दुपट्टे से गले घोंटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

पूनम के मायके वालों का आरोप है ससुराल वाले आए दिन उससे मारपीट करते थे। इस संबंध मे पूनम ने उन्हें जानकारी दी थी। इसके बाद वह मायके चली गई। हाल में परिवारवालों ने पूनम को समझाकर ससुराल भेजा था। शुक्रवार को पूनम की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूनम के भाई दीपक की तहरीर पर पुलिस ने पति अनिल, ससुर राजपाल, जेठ धर्मवीर सिंह, जगवीर सिंह एवं ननद , ननदोई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब तक किसी आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें