फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चला रही अपराधियों के खिलाफ अभियान

Sun, 17 Mar 2019 12:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। पुलिस ने एक दहेज हत्यारोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दो अपराधियों के पास से तमंचे बरामद किए गए। थाना प्रभारी संजय पांचाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अपराधियों और शराब माफिया के खिलाफ शिकंजा कस रही है।
विज्ञापन


साहनपुर चौकी प्रभारी कुलदीप राणा ने गश्त के दौरान जरूफ शाजान निवासी सलाउद्दीन पुत्र इदरीस को एक तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुरनपुरगढ़ी निवासी नाजिम पुत्र शमीम को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके पास से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए।

शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने चंदेना कोहली देवबंद निवासी राजकुमार और कोतवाली देहात निवासी जीराज को 20-20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

दहेज हत्यारोपी को भेजा जेल
जलालाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद के गौतम नगर में विवाहिता की जलकर मौत प्रकरण में पुलिस ने पति अर्जुन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हत्यारोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि मृतका के पिता चंडोक जट निवासी लाल सिंह ने पुत्री मोनिका को दहेज के दवाब में जलाकर मारने की तहरीर सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें