फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर के पास युवती का कटा सिर मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हुरनंगला में नहर के पास युवती का कटा सिर मिलने से सनसनी
विज्ञापन

नगीना। गांव हुरनंगला में नहर के पास एक युवती का कटा हुआ सिर मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 26 जनवरी को शेरकोट क्षेत्र में मिले धड़ से मिलान कराने को पुलिस धड़ का डीएनए कराएगी। पुलिस इस मामले को शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव कांधला के तालाब में मिले एक युवती के धड़ से जोड़कर देख रही है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह के अनुसार मंगलवार की सुबह गांव हुरनंगला के ग्राम प्रधान के पति सुभाष चंद्र ने सूचना दी कि गांव के पास स्थित नहर के किनारे पर किसी युवती का कटा सिर पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कटे सिर को कब्जे में लिया। प्रधान के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह सूचना शेरकोट थानाध्यक्ष पंकज तोमर को दी गई। नगीना पहुंचे एसओ पंकज तोमर ने बताया कि 26 जनवरी की शाम को थाना क्षेत्र के गांव कांधला के तालाब में सड़ी गली अवस्था में एक युवती का धड़ मिला था। इस मामले में कांधला के ग्राम प्रधान बबलू ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, तभी से पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी थी। नगीना थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले का खुलासा शीघ्र ही कर दिया जाएगा। घटना का खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष शेरकोट से भी इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि डीएनए टेस्ट कराने के बाद रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें