फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का लाउडस्पीकर बंद करने पर माहौल गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर का लाउडस्पीकर बंद करने पर माहौल गरमाया
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। गांव नूर अलीपुर भगवंत में स्थित मां काली के मंदिर में बज रहे लाउडस्पीकर को गांव के एक हिस्ट्रीशीटर के रिश्तेदार ने बंद कर दिया। आरोपी ने लाउडस्पीकर के तार भी तोड़ डाले और पुजारी से अभद्रता की। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में माहौल गरमा गया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर उसका शांति भंग में चालान कर दिया।
गांव नूर अलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी में कोतवाली बिजनौर मार्ग के किनारे मां काली का प्राचीन मंदिर है। कुछ वर्ष पूर्व गांव के हिस्ट्रीशीटर तसलीम ने मंदिर के दूसरी ओर मकान बना लिया था। शनिवार को तसलीम का दामाद जनपद मुजफ्फरनगर क्षेत्र के गांव रूढ़कली निवासी जमशेद आया हुआ था। देर शाम मंदिर पर लाउडस्पीकर बज रहा था। उसी समय तसलीम का दामाद जमशेद जूते समेत मंदिर में घुस गया और लाउडस्पीकर को बंद कर दिया और उसके तार भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी रमेश शर्मा ने विरोध किया तो जमशेद ने पुजारी के साथ भी गाली गलौच की। पुजारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने घटना की सूचना मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को दी। जमशेद जंगल में फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमशेद की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं नहीं चला। पुलिस जमशेद के ससुर हिस्ट्रीशीटर तसलीम अहमद को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ के बाद उसका शांति भंग में चालान कर दिया। मंदिर के पुजारी रमेश ने जमशेद के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें