फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय न बनवाने पर ग्राम प्रधान और सचिव का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय नहीं बनवाने पर प्रधान और सचिव को घेरा
विज्ञापन

मंडावर (बिजनौर)।
जरूरतमंद परिवारों के लिए शौचालय नहीं बनवाने का आरोप लगाते हुए गांववालों ने ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मुकेश दहिया का घेराव किया। गांववालों ने ग्राम पंचायत सचिव पर भी पेेंशन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए नोकझोंक की।
ग्राम पंचायत खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर में गांव डेरियो भी है। डेरियो गांव में 70 परिवारों के लिए शौचालय बनने थे, लेकिन अब तक 30 शौचालय ही बने हैं। गांववालों ने शुक्रवार को ग्राम प्रधान मुकेश दहिया को गांव में बुलाया। उन्होंने ग्राम प्रधान के सामने शौचालय निर्माण में भेदभाव करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने 40 परिवारों में अब तक शौचालय न बनवाए जाने का मुद्दा उठाते हुए ग्राम प्रधान का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि शौचालय न बनने से वे अब भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। गांववालों ने ग्राम पंचायत सचिव सुशील त्यागी पर पेंशन योजना के नवीनीकरण के नाम पर दो-दो हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। सुशील त्यागी ने इन आरोपों को गलत बताया। ग्राम प्रधान मुकेश दहिया ने बाकी परिवारों में अपने पास से रुपये लगाकर शौचालय बनवाने का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें