फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त करती पुलिस ने चार लूटेरे दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों से लूटपाट करने
विज्ञापन

वाले चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)।
मार्ग अवरुद्ध कर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नांगल थाना प्रभारी केएम दोहरे के मुताबिक, रविवार रात गश्त के दौरान पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे। सरायआलम के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया गया। पकड़े गए लोग थाना खानपुर (हरिद्वार) के गांव गिद्दावाली निवासी नीटू पुत्र राकेश, थाना लक्सर (हरिद्वार) के निरंजनपुर क्षेत्र निवासी चोनी पुत्र कामा उर्फ मांगा, थाना किरतपुर के गांव बुडगरी निवासी दो भाई सोहनवीर उर्फ सोनू एवं सूरजवीर पुत्रगण महक सिंह हैं। पुलिस ने इनके पास से कारतूस, आरी, चाकू बरामद करने का दावा किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इन्होंने 9 जून की रात नांगल-चंदक मार्ग पर पेड़ डालकर राहगीरों से लूटपाट करना स्वीकार किया है। उन्होंने हरचंदपुर निवासी सलीम, उसकी पत्नी शबनम, और आनंद शर्मा से नकदी लूटी थी। पुलिस के मुताबिक, ये बदमाश बिजनौर के साथ ही सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद में भी वारदात कर चुके हैं। नीटू पर नजीबाबाद थाने में तीन मुकदमे हैं।
विज्ञापन


फोटो - 12एनजेडबी02आर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें