खतौली। फलावदा मार्ग पर सोमवार को एक कार दुर्घटना के बाद गांव चितौड़ा निवासी अमित कुमार और उनके परिवार पर हमला किया गया। उनकी कार को टक्कर मारकर नाले में गिरा दिया गया, जिसके बाद हमलावरों ने डंडों से मारपीट की।
अमित कुमार परिवार के साथ खतौली से लौट रहे थे। बिहारीपुर के निकट उनकी कार में दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। आरोप है कि दूसरी कार सवारों ने पीछा कर उनकी गाड़ी को टक्कर मारी, जिससे वह नाले में गिरकर पलट गई। इसके बाद बिहारीपुर निवासी प्रियांशु और शशांक ने डंडों से हमला किया। राहगीरों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। पुलिस ने अमित कुमार की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। संवाद