फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फतेहपुर पुट्ठी के युवक की बुलंदशहर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बुलंदशहर के पार्क में रविवार को फतेहपुर पुट्ठी गांव के विनोद कश्यप उर्फ हनुमान (32) की रविवार को मौत हो गई। सोमवार को परिवार वाले शव लेकर गांव आए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर पुट्ठी गांव निवासी मनीष ने बताया कि उसका भाई विनोद मेरठ, गाजियाबाद सहित कई शहरों में ठेके लेकर बिजली का काम करता था। रविवार की सुबह फोन कर बताया गया कि बुलंदशहर के एक पार्क में विनोद की मौत हो गई। उन्होंने बुलंदशहर पुलिस से शिकायत करते हुए मौत होने के कारणों का पता लगाने की मांग की। बुलंदशहर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उन्हें सौंप दिया। विनोद कुमार छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। उनके परिवार में पिता लाल सिंह, मां राजबीरी, भाई संजीव, प्रदीप, अमित, बहन देवकी व पूजा रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें