फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शेखपुरा में पार्सल देने आए डिलीवरी बाॅय को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। शेखपुरा गांव में रविवार को पार्सल देने आए डिलीवरी बाॅय धीरज निवासी जोनमाना के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल धीरज का सीएचसी में उपचार कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जोनमाना गांव निवासी धीरज ने बताया कि रविवार को शेखपुरा गांव में पार्सल की डिलीवरी करने गया था। वहां एक युवक ने पार्सल लेने के बाद रुपये देने से मना कर दिया और पार्सल लेकर अपने घर में जाने लगा। उसने पार्सल के रुपये मांगे तो उसके साथ गाली-गलौज कर हमला कर दिया। वहां पर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। धीरज ने हमलावर पर 5500 रुपये छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इसमें जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत मिल गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें