फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पीएचसी में मीटिंग के दौरान छत का मलबा गिरा, स्वास्थ्यकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। शनिवार की दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित मीटिंग हॉल की छत का मलबा अचानक भरभराकर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। मलबे की चपेट में आकर एक महिला स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गई, जबकि वहां मौजूद अन्य कर्मचारी बाल-बाल बचीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मलबे से कई कुर्सियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

शनिवार को पीएचसी परिसर में स्थित मीटिंग हॉल में महिला स्वास्थ्य कर्मियों की सप्ताह बैठक थी। बैठक के दौरान दोपहर करीब दो बजे अचानक छत के एक हिस्सा का मलबा टूटकर नीचे आ गिरा। मलबा गिरते ही हॉल में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी जान बचाकर बाहर निकले। मलबा गिरने से चार-पांच कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। मलबे की चपेट में आकर महिला स्वास्थ्य कर्मी मंजू घायल हो गई, जबकि अन्य महिला स्वास्थ्यकर्मी बाल-बाल बच गई। गनीमत रही कि मलबा पहले उन कुर्सियों पर महिला स्वास्थ्य कर्मी बैठीं थी। घायल महिला स्वास्थ्य कर्मी को प्राथमिक केंद्र में ही उपचार दिलाया गया। घटना के बाद डॉ. अंकित चौधरी के निर्देश पर मीटिंग हॉल को ताला डालकर बंद कर दिया गया।
सीएमओ बिजनौर डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मीटिंग दूसरे स्थान पर कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें